आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, मुद्दा अभी स्पष्ट नहीं

PM Modi Speech Today : PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। हालांकि, उनके संबोधन का विषय अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण जैसे मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं।

इससे पहले PM ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों, खासकर LNG और LPG की आपूर्ति, साथ ही बिजली की उपलब्धता पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आम लोगों के लिए जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया।

सरकार ने उर्वरकों की उपलब्धता और खेती के दोनों प्रमुख मौसम—खरीफ और रबी—के लिए उनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि देश में खाद और ऊर्जा संसाधनों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

इससे पहले 1 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री ने CCS की विशेष बैठक बुलाई थी, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चर्चा हुई थी। हालात उस समय और बिगड़ गए थे, जब 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में वहां के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

पश्चिम एशिया (west asia) के इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। बैठक में भारत पर इसके संभावित प्रभावों का आकलन किया गया और इससे निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर चर्चा की गई।

सरकार ने यह भी भरोसा जताया कि देश में खाद्य, ईंधन और बिजली जैसी जरूरी चीजों की कमी नहीं होगी। साथ ही भविष्य में आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम किया जा रहा है।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img