Atishi Father Funeral : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता, डीयू के पूर्व Professor Vijay Singh का आज अंतिम संस्कार Lodhi Road स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, आप नेता सौरभ भारद्वाज और Pro tem Speaker Arvinder Singh Lovely समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और आतिशी व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Arvind Kejriwal ने कहा कि यह बहुत दुख का समय है और पूरा राजनीतिक परिवार आतिशी के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस घटना को बड़ी क्षति बताया और कहा कि भगवान परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। वहीं सौरभ भारद्वाज ने इसे बेहद निजी और दुखद क्षण बताया।
अरविंदर सिंह लवली ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ है और पूरा परिवार इस कठिन समय में आतिशी के साथ है।
अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और सभी की आंखें नम थीं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने यह दिखाया कि दुख की इस घड़ी में सभी एकजुट हैं।
