मोबाइल की बढ़ती लत से बढ़ रही परेशानी, डिजिटल डिटॉक्स अपनाना जरूरी

Digital Detox Tips : मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग लगातार Screen से जुड़े रहते हैं। इसका असर बच्चों पर भी साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि वे बड़ों की आदतों को ही अपनाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि Mobile का ज्यादा इस्तेमाल धीरे-धीरे Digital लत में बदल रहा है। इससे बच्चों और बड़ों दोनों में मानसिक तनाव, नींद की कमी और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में Digital Detox यानी मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी हो गया है।

मोबाइल की लत से ऐसे पाएं छुटकारा

mobile-addiction-digital-detox-tips-screen-time-control-mental-health

मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के समय करने की आदत डालें। गैर-जरूरी Notification बंद करें और सुबह उठते ही फोन देखने से बचें। काम करते या सोते समय फोन को दूर रखें। परिवार के साथ समय बिताने के लिए सप्ताह में एक दिन मोबाइल से दूरी बनाएं। बच्चों के सामने कम से कम फोन का इस्तेमाल करें, ताकि वे भी इस आदत को अपनाएं।

स्क्रीन टाइम पर रखें नियंत्रण

mobile-addiction-digital-detox-tips-screen-time-control-mental-health

सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल का उपयोग बंद कर दें। समय देखने के लिए फोन की बजाय घड़ी का इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया के लिए समय तय करें और उसी के अनुसार फोन चलाएं। इसके अलावा किताबें पढ़ने, खेल खेलने और बाहर समय बिताने जैसी आदतें अपनाकर मोबाइल पर निर्भरता कम की जा सकती है।

बच्चों के लिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Indian Academy of Pediatrics के अनुसार, दो साल से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना चाहिए। 2 से 5 साल तक के बच्चों के लिए एक घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं होना चाहिए, जबकि 5 से 10 साल के बच्चों के लिए यह समय दो घंटे से कम होना चाहिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों पर सख्ती करने के बजाय उन्हें समझाना ज्यादा असरदार होता है। माता-पिता खुद उदाहरण बनें और बच्चों को खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Hot this week

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img