झालमुरी वीडियो पर ममता का तंज, बोलीं ‘प्रधानमंत्री की जेब में 10 रुपये, कौन करेगा विश्वास’

West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर लगातार हमला कर रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के झालमुरी वाले वीडियो पर तंज कस दिया है। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पश्चिम बंगाल में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह बंगाल की मशहूर झालमुरी खरीदते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी का झालमुरी वाला वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह झाड़ग्राम की एक साधारण दुकान से झालमुरी खरीदते नजर आ रहे थे। वीडियो में उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने दुकानदार को झालमुरी के पैसे देने की कोशिश की। दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार किया तो प्रधानमंत्री ने जोर देकर पैसे लेने को कहा।

ममता बनर्जी ने बताया नौटंकी

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने इसे नौटंकी बताया। बीरभूम जिले के मुरारई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का अचानक झालमुरी खरीदना पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री अचानक रुके तो वहां पहले से कैमरे कैसे मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां कैमरे पहले से लगाए गए थे और एसपीजी ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की जेब में 10 रुपये का नोट भी दिखाया गया। क्या कोई इस पर विश्वास करेगा। यह सब चुनावी नौटंकी है।

खानपान को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर बीजेपी को भी घेरा। खारदाहा विधानसभा क्षेत्र में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि अचानक भाजपा नेताओं को झालमुरी पसंद आने लगी है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित राज्यों में लोगों को मछली और मटन खाने से क्यों रोका जा रहा है। हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना खाने का अधिकार है। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें लिट्टी और ढोकला दोनों पसंद हैं। फिर लोगों को मांसाहारी भोजन खाने से क्यों रोका जाना चाहिए।

चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेताओं को भेजेंगी मिठाई

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कभी किसी के खानपान पर नियंत्रण करने की कोशिश नहीं करती। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह बंगाल आने वाले हर भाजपा नेता को तिलेर नारू और खीरेर नारू भेजेंगी। पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। दोनों दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Hot this week

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

Topics

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img