बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी, लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बीच भी लोगों में वोट डालने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक यहां 62.18 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। वहीं तमिलनाडु में इसी समय तक 56.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

बंगाल के जिलों में वोटिंग प्रतिशत

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक मालदा में 58.45%, मुर्शिदाबाद में 62.71%, पश्चिम वर्धमान में 60.37%, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77%, पूर्वी मेदिनीपुर में 62.90%, पुरुलिया में 59.83%, उत्तरी दिनाजपुर में 60%, झारग्राम में 65.31%, कैलिम्पोंग में 59.52%, अलीपुरद्वार में 60.03%, बांकुरा में 64.58%, बीरभूम में 63.93%, कूचबिहार में 60.75%, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05%, दार्जिलिंग में 59.81% और जलपाईगुड़ी में 60.84% वोटिंग दर्ज की गई।

तमिलनाडु के जिलों में वोटिंग प्रतिशत

तमिलनाडु में इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98%, कन्याकुमारी में 50.35%, करूर में 60.77%, कृष्णागिरी में 56.21%, मदुरै में 54.75%, मईलादुथुरई में 53.59%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, चेन्नई में 54.58%, कोयंबटूर में 58.24%, कुड्डालोर में 55.13%, धर्मपुरी में 59.02% और डिंडिगुल में 59.79% वोटिंग हुई।

कितनी सीटों पर हो रहा मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि तमिलनाडु की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। दोनों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

बंगाल में उम्मीदवार और वोटर्स का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके लिए करीब 3.60 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बीजेपी सभी 152 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी 148 सीटों पर मैदान में है। पहले चरण की वोटिंग बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि ये वही इलाके हैं जहां पार्टी की पकड़ मजबूत रही है। यह चरण उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल और मतुआ गढ़ तक फैला हुआ है।

Hot this week

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग बंगाल में करीब 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा...

Topics

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग बंगाल में करीब 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img