CCL Training Program : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कंप्यूटर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी 21 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रशिक्षण 20 से 24 अप्रैल तक CCL के मानव संसाधन विकास विभाग के MTC में आयोजित किया गया था। समापन समारोह में महाप्रबंधक एम. एफ. हक, महाप्रबंधक कविता गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रणाली) विभा उरांव तथा सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी दी गई। इसके साथ ही MS Office, LibreOffice, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इंट्रानेट, नेटवर्क और LAN की समझ भी विकसित कराई गई।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रतिभागियों को Computer पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत “Know Your Company” सत्र से हुई, जिसमें कंपनी की कार्यप्रणाली और कार्य संस्कृति से परिचित कराया गया। इसके अलावा लेखन अभ्यास और टीम वर्क से जुड़े सत्र भी आयोजित किए गए।

