Udhna Special Trains : गर्मी के मौसम और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गुजरात के उधना से बिहार के दानापुर और जयनगर के लिए तीन जोड़ी नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
ये ट्रेनें सीधे Dhanbad station नहीं आएंगी, लेकिन धनबाद और आसपास के यात्रियों को इसका फायदा DDU जंक्शन के माध्यम से मिल सकेगा, क्योंकि यहां से गुजरात की ओर कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन 09007/09008 उधना-दानापुर स्पेशल 26 अप्रैल को उधना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:54 बजे डीडीयू पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 09021/09022 भी इसी रूट पर चलेगी और रात 8:54 बजे DDU पहुंचेगी।
तीसरी ट्रेन 09003/09004 उधना-जयनगर स्पेशल होगी, जो डीडीयू से आगे पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए जयनगर तक जाएगी।
रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों से खासकर प्रवासी मजदूरों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो गुजरात से बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हैं।
इसी बीच यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर आई है। रांची से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) जाने वाली रांची-LTT एक्सप्रेस का ठहराव अब झारखंड के पारसनाथ स्टेशन पर भी होगा।
यह ट्रेन रांची से चलकर 29 अप्रैल से रात 00:37 बजे पारसनाथ पहुंचेगी, जबकि Mumbai से आने वाली ट्रेन 1 मई से रात 2:12 बजे यहां रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव सिर्फ दो मिनट का होगा।

