युवक की धारदार हथियार से हत्या, मरने से पहले बताए हमलावरों के नाम

Giridih : गिरिडीह शहर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चदरा पुल के पास बीती देर रात करीब एक बजे की है। मृतक की शिनाख्त 24 साल के तौफिक अंसारी के तौर पर की गई है। मृतक के दोस्त के अनुसार, देर रात तौफिक को उसके परिचित आसिफ अली का फोन आया और मिलने के लिए बुलाया गया। तौफिक अपने कुछ दोस्तों के साथ चदरा पुल पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उससे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दोस्त भागे, तौफिक पर किया गया हमला

हमले के दौरान तौफिक के साथ गए अन्य युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले, लेकिन तौफिक वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लगातार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मरने से पहले बताया आरोपियों का नाम

परिजनों का कहना है कि तौफिक ने मरने से पहले हमलावरों के नाम बताए थे, जिसका बयान मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया गया है। परिवार का दावा है कि जिन लोगों पर आरोप है, उनसे पहले कोई खास दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है।

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, मृतक पहले भी एक मामले में आरोपी रह चुका था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। वहीं जिन लोगों पर हत्या का आरोप है, उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img