CID की बड़ी कार्रवाई, बोकारो ट्रेजरी मामले में एक ASI गिरफ्तार

Bokaro Treasury Scam : झारखंड के बोकारो जिले में ट्रेजरी से अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में CID की विशेष जांच टीम ने एक मुख्य आरोपी अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार (Arrest) किया है। वे सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर तैनात थे और वर्तमान में बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त थे।

सरकारी आदेश के बाद CID रांची ने कांड संख्या 06/26 की जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि ट्रेजरी से फर्जी तरीके से बड़ी रकम निकाली गई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और IT Act की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी पता चला है कि अशोक कुमार भंडारी इस घोटाले के मुख्य आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे का सहयोगी था। दोनों ने मिलकर गलत तरीके से आदेश (कमान) जारी कराए और फर्जी TA बिल तैयार करवाकर ट्रेजरी से पैसे निकाले। बाद में यह राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, कौशल कुमार पांडे के खाते से करीब 50 लाख रुपये अशोक कुमार भंडारी के खाते में भेजे गए थे।

SIT की जांच में अब तक यह सामने आया है कि वर्ष 2020 से अब तक दोनों आरोपियों ने मिलकर 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की है। जांच एजेंसियां इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img