महाराष्ट्र: डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती से बनीं विधायक

Maharashtra: महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री Sunetra Pawar ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

बारामती उपचुनाव में बड़ी जीत

हाल ही में सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बनी हैं। यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। 23 अप्रैल को मतदान हुआ था और 4 मई को नतीजे आए।

रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल

सुनेत्रा पवार को इस चुनाव में कुल 2,18,969 वोट मिले। उन्होंने करीब 2,18,034 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के आर वाई घुटुकडे रहे, जिन्हें सिर्फ 935 वोट मिले।

विपक्ष ने नहीं उतारा मजबूत उम्मीदवार

इस सीट पर कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट जैसे बड़े विपक्षी दलों ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। कांग्रेस ने शुरुआत में उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया।

अब पूरी तरह राज्य की राजनीति पर फोकस

राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद अब सुनेत्रा पवार पूरी तरह महाराष्ट्र की सक्रिय राजनीति और सरकार के कामकाज पर ध्यान देंगी।

Hot this week

झारखंड में जनगणना 2026 की शुरुआत, स्व-गणना की रफ्तार धीमी

Jharkhand Census 2026 : झारखंड सहित पूरे देश में...

Topics

गिरिडीह में टेम्पू पलटने से किशोरी की मौत, छह घायल

Giridih Accident : झारखंड के Giridih जिले में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img