West Bengal: पश्चिम बंगाल में BJP की बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस पर अंतिम मुहर गुरुवार को लगने की संभावना है।
ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता परिवर्तन
भारतीय जनता पार्टी ने 293 सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सरकार का अंत हो गया है।
रेस में कई नाम, लेकिन आगे निकले सुवेंदु
सीएम पद की रेस में दिलीप घोष, समीक भट्टाचार्य, रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल जैसे नाम भी चर्चा में थे। लेकिन आखिरकार सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं।
ममता को दी सीधी टक्कर
सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव में Mamata Banerjee को कड़ी चुनौती दी। भवानीपुर और नंदीग्राम जैसी सीटों पर उनकी जीत ने उन्हें BJP का सबसे मजबूत चेहरा बना दिया।
TMC छोड़कर BJP में आए थे
सुवेंदु पहले तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता थे और ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे। लेकिन दिसंबर 2020 में उन्होंने पार्टी छोड़कर BJP जॉइन की और उसके बाद से ही बंगाल में पार्टी का प्रमुख चेहरा बन गए।
परिवार का मजबूत राजनीतिक बैकग्राउंड
सुवेंदु अधिकारी का परिवार पश्चिम बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में काफी प्रभावशाली माना जाता है। उनके पिता शिशिर अधिकारी भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
अभी आधिकारिक ऐलान बाकी
हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लग सकती है।

