बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ से हालात तनावपूर्ण तीन मौतें, कई जगह बवाल

West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राज्य के कई इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। अब तक अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

आसनसोल में TMC दफ्तर में आग

आसनसोल उत्तर के कोर्ट मोड़ इलाके में  आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में देर रात आग लगा दी गई। यह दफ्तर पार्षद मौसमी बोस का बताया जा रहा है। आग इतनी तेज थी कि पूरा दफ्तर जलकर राख हो गया और पास की दुकान को भी नुकसान पहुंचा।

लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने पर विवाद

मुर्शिदाबाद के जियागंज में लेनिन की पुरानी प्रतिमा तोड़ दी गई। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि BJP समर्थकों ने यह काम किया, जबकि बीजेपी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

नदिया में दफ्तर पर कब्जे का दावा

नदिया जिले के करीमपुर इलाके में कांग्रेस ने TMC के एक दफ्तर पर कब्जे का दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह दफ्तर पहले उनका था, जिसे TMC ने अपने कब्जे में ले लिया था।

हिंसा में तीन लोगों की मौत

कोलकाता, बीरभूम और उत्तर 24 परगना में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है। TMC और BJP दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ मामलों में आपसी विवाद और हार्ट अटैक जैसी वजहें भी सामने आई हैं।

कोलकाता में बुलडोजर एक्शन से दहशत

मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर के साथ पहुंचे लोगों ने TMC के एक दफ्तर और दुकानों में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं।

TMC का आरोप—‘बुलडोजर की राजनीति’

TMC नेताओं ने BJP पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और इसे ‘बुलडोजर की राजनीति’ बताया। पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

Situation tense in Bengal after elections due to violence, arson and vandalism, three deaths, ruckus at many places

BJP का जवाब—हमारे लोग शामिल नहीं

वहीं, पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के लोग हिंसा में शामिल नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यह छिटपुट घटनाएं हैं और इन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है।

चुनाव आयोग सख्त, जीरो टॉलरेंस की नीति

Election Commission of India ने राज्य के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। आयोग ने साफ कहा है कि ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।

Hot this week

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...

Topics

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img