Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में चुनाव के बाद हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए Jawaharlal Nehru Stadium में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कांग्रेस का समर्थन, लेकिन शर्तों के साथ
कांग्रेस ने TVK को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है, हालांकि यह समर्थन कुछ शर्तों के साथ है। कांग्रेस ने इस चुनाव में Dravida Munnetra Kazhagam के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर जीत हासिल की।
बहुमत से अभी दूर TVK
234 सदस्यीय विधानसभा में TVK को 108 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में पार्टी को अभी और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बाद भी आंकड़ा 113 तक पहुंचता है, इसलिए TVK अन्य दलों से संपर्क कर रही है।
अन्य दलों से भी समर्थन की कोशिश
विजय ने विदुथलाई चिरुथैगल काची और वाम दलों से भी समर्थन मांगा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किन-किन दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है।
राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र
मुलाकात के दौरान विजय ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर दावा किया कि उन्हें 113 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
अन्य दलों का प्रदर्शन
चुनाव परिणामों में Dravida Munnetra Kazhagam को 59 सीटें, अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 47 सीटें मिलीं। इसके अलावा कांग्रेस को 5, पीएमके को 4, जबकि अन्य दलों को एक-दो सीटों पर जीत मिली है।

