आपका जीवन आसान बनाएगी Meta, डेली टास्क पूरे करने के लिए ला रही AI Agents

Meta AI Agents: Meta इन दिनों नए AI Agents पर काम कर रही है, जो आने वाले समय में यूजर्स के कई रोजमर्रा के काम आसान कर सकते हैं। कंपनी इन्हें ऐसा डिजिटल असिस्टेंट बनाने की तैयारी में है, जो यूजर के कहने पर खुद काम पूरा कर सके। बताया जा रहा है कि ये AI Agents पर्सनलाइज किए जा सकेंगे और दुनियाभर में मेटा के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स के डेली टास्क संभाल पाएंगे। यानी भविष्य में ग्रॉसरी ऑर्डर करने, टिकट बुक करने या दूसरे ऑनलाइन कामों के लिए आपको अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या होते हैं AI Agents?

AI Agents ऐसे स्मार्ट सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो यूजर की कमांड के आधार पर काम करते हैं। इनमें रीजनिंग, प्लानिंग और मेमोरी जैसी खूबियां होती हैं। ये सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देते, बल्कि खुद से फैसला लेकर टास्क भी पूरा कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर इन्हें कोई काम देगा, तो ये खुद तय करेंगे कि उसे कैसे पूरा करना है। यही वजह है कि AI Agents सामान्य AI चैटबॉट से काफी अलग माने जाते हैं।

कैसे काम करेंगे Meta के AI Agents?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा इन AI Agents को अपने अपकमिंग Muse Spark AI मॉडल पर तैयार कर रही है। ये एजेंट डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे। यूजर अगर इन्हें ग्रॉसरी ऑर्डर करने, टिकट बुक करने या किसी दूसरी सर्विस का काम देगा, तो ये बैकग्राउंड में खुद उस टास्क को पूरा कर देंगे। बताया जा रहा है कि फिलहाल इन एजेंट्स के शुरुआती वर्जन को मेटा के कर्मचारी टेस्ट कर रहे हैं।

Meta बना रही नया AI Ecosystem

AI Agents के साथ-साथ मेटा एक नया इकोसिस्टम भी तैयार कर रही है। इसकी मदद से इन एजेंट्स की एक्टिविटी, शेड्यूलिंग, कम्युनिकेशन और दूसरे डेली वर्कफ्लो को मैनेज किया जा सकेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ऐसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं जिनसे AI Agents यूजर की पर्सनल और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी तक एक्सेस कर पाएंगे। इससे उनकी परफॉर्मेंस और कॉन्टेक्स्ट समझने की क्षमता बेहतर होगी।

डेटा प्राइवेसी को लेकर बढ़ सकती हैं चिंताएं

हालांकि, AI Agents के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डेटा प्राइवेसी और यूजर सेफ्टी को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर AI Agents को पर्सनल डेटा तक पहुंच दी जाती है, तो इसके लिए मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम और प्राइवेसी प्रोटेक्शन बेहद जरूरी होगा।

Hot this week

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने ममता सरकार को किया बर्खास्त

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक...

MP मनीष जायसवाल ने स्कूल का किया निरीक्षण, एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया

School Inspection : हजारीबाग जिले के चौपारण (Chauparan) प्रखंड...

एमएस धोनी फिर बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Highest Taxpayer : MS Dhoni एक बार फिर बिहार-झारखंड...

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img