Monday, March 2, 2026
28.2 C
Ranchi

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Preparations for Republic Day 2026 Begin : रांची में गणतंत्र दिवस समारोह–2026 को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस संबंध में 10 जनवरी 2026 को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में हुई, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मोरहाबादी मैदान की तैयारियों पर विशेष ध्यान

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

समारोह स्थल पर होंगी ये सुविधाएं

उपायुक्त ने बताया कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल पर दोनों ओर वाटरप्रूफ पंडाल लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही कुर्सियां, दर्शक गैलरी, मंच, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग और मैदान को समतल करने का काम भी किया जाएगा। VVIP के बैठने की अलग व्यवस्था होगी।

परेड में भाग लेने वाले कैडेटों के लिए अल्पाहार और मंच व मैदान में पुष्प सज्जा की भी व्यवस्था की जाएगी।

बिजली, पानी और सफाई की पूरी तैयारी

समारोह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर लगाए जाएंगे। साथ ही पेयजल, अस्थायी शौचालय और वीआईपी टॉयलेट की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम को समारोह स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सेवाएं

पुलिस विभाग को पार्किंग, Traffic नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा अग्निशमन विभाग को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

झांकियां बनेंगी समारोह का आकर्षण

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों की झांकियां होंगी। इन झांकियों के माध्यम से झारखंड सरकार की योजनाओं, नीतियों, राज्य की कला, संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

12 विभागों की झांकियां होंगी शामिल

इस बार कुल 12 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

इनमें वन पर्यावरण, ग्रामीण विकास, गृह, स्कूली शिक्षा, कृषि, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन व संस्कृति, स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, परिवहन, महिला एवं बाल विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल हैं।

परेड और रिहर्सल का कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 15 प्लाटून और 3 बैंड भाग लेंगे। परेड का अभ्यास 18 जनवरी से 23 जनवरी तक किया जाएगा, जबकि 24 जनवरी को अंतिम रिहर्सल होगी।

अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि रांची में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को सफल, सुरक्षित और यादगार बनाया जा सके।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img