Saina Nehwal : भारत की प्रसिद्ध Badminton खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

मंदिर में पहुंचकर साइना ने विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में उन्होंने पूरी श्रद्धा से पूजा की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-शांति के साथ-साथ देश की प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।
साइना के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं (Devotees) में उत्साह बढ़ गया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। साइना ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

