Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने जिले में अड्डेबाजी और मनचले युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात की गई। अभियान के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में कुल 39 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 176 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 119 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 51 मनचले युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बाद में सभी को पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके इलाके में किसी तरह की अड्डेबाजी या मनचलों की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलने पर तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा एक्शन, 3 हिस्ट्रीशीटर हिरासत में

