उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, बिहार से आरोपी अमृत राज पकड़ा गया

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने बिहार के सहरसा जिले में छापेमारी कर आरोपी अमृत राज उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अमृत राज का नाम पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पूछताछ में सामने आया था। बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।

रांची पुलिस की टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि अमृत अपने घर सहरसा आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रांची लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

मामले को लेकर रांची के हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर पांडेय ने बताया कि पेपर लीक में अमृत की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल को रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रड़गांव के एक अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान सॉल्वर गैंग के सदस्यों समेत 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में खुलासा हुआ था कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। आरोपियों ने दावा किया था कि यही सवाल 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में पूछे जाएंगे। इसके बदले अभ्यर्थियों से तीन-तीन लाख रुपये वसूले गए थे। अब तक इस मामले में कुल 166 लोगों को जेल भेजा जा चुका है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img