JAC Inter Result 2026 : आर्ट्स में 96.14% रिजल्ट, छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट जारी

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर आर्ट्स संकाय का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा, जहां 96.14 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं साइंस और कॉमर्स में भी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। परिषद ने रिजल्ट के साथ तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।

आर्ट्स संकाय में इस वर्ष कुल 2,12,721 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,11,095 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2,02,962 छात्र सफल घोषित किए गए। प्रथम श्रेणी में 1,07,694 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 छात्र पास हुए। वहीं साइंस संकाय में 90,638 छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 90,168 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 74,771 सफल रहे। इस संकाय का कुल रिजल्ट 82.92 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में 61,589 छात्र पास हुए। कॉमर्स संकाय में कुल 21,228 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें 21,078 छात्रों ने परीक्षा दी और 19,681 सफल हुए। कॉमर्स का रिजल्ट 93.37 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मेरिट लिस्ट की बात करें तो आर्ट्स में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। दुमका के अंकित कुमार दूसरे और रांची की अंशु कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में रांची की स्वेता प्रसाद ने 478 अंक के साथ टॉप किया। वहीं कृष कुमार बरनवाल दूसरे और प्रियंशी खत्री तीसरे स्थान पर रहीं। साइंस में धनबाद की राशिदा नाज ने 489 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। एमडी फैजान आलम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

इस वर्ष मेरिट लिस्ट में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। तीनों संकायों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। रिजल्ट जारी होने के बाद राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में खुशी का माहौल है। कई जगहों पर टॉपर्स को सम्मानित करने और मिठाई बांटने का दौर शुरू हो गया है।

 

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img