महंगाई के खिलाफ रांची में JMM का प्रदर्शन आज, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज यानी 7 मई को विरोध प्रदर्शन करेगा। पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। झामुमो के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि छोटे और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ठेला-खोमचा चलाने वाले, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक बढ़ती महंगाई से परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से रांची जिला मुख्यालय के सामने स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में होगा। झामुमो नेताओं के मुताबिक, छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पार्टी ने इसे आम लोगों पर सीधा आर्थिक बोझ बताया है।

धरना प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला और महानगर समिति के सदस्य, प्रखंड और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में नेता और समर्थक शामिल होंगे।  वहीं, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करती है, लेकिन आम लोगों को एलपीजी और अन्य ईंधन की बढ़ती कीमतों और कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में राज्यभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img