Bihar: पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता मौजूद हैं।
बीजेपी और JDU से 16-16 मंत्री लेंगे शपथ
सूत्रों के मुताबिक, NDA सरकार में BJP और JDU से 16-16 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (Ram Vilas), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और RLM को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
निशांत कुमार के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा
इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। माना जा रहा है कि वह भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
पुराने और नए चेहरों का संतुलन
BJP की तरफ से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल और राम कृपाल यादव जैसे बड़े नेताओं को जगह मिली है। वहीं JDU से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है।
BJP कोटे से संभावित मंत्री
राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद।
JDU कोटे से संभावित मंत्री
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी।
अन्य सहयोगी दलों को भी जगह
एलजेपी(आरवी) से संजय पासवान और संजय सिंह, HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

