UAE का पाकिस्तान को अल्टीमेटम, सऊदी-चीन से मदद मांग रहा इस्लामाबाद

Middle East News: संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से अपने कर्ज की वापसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इस महीने पाकिस्तान को करीब 3.5 अरब डॉलर लौटाने हैं। अगर पाकिस्तान यह रकम चुका देता है, तो उसका विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से गिर सकता है। इसी संकट से बचने के लिए पाकिस्तान अब सऊदी अरब और चीन से नए कर्ज और निवेश की मांग कर रहा है। यह वही पाकिस्तान है जिसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर खुद की तारीफ कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि पाकिस्तान का सिर दुनिया में गर्व से ऊंचा हो गया है। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान को पैसों के लिए फिर से दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने पड़ रहे हैं।

सऊदी अरब और चीन से कर्ज लेने की कोशिश

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान यूएई को कर्ज चुकाने की तैयारी के साथ ही सऊदी अरब और चीन से कर्ज लेने के लिए बातचीत कर रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह बातचीत कर्ज और निवेश दोनों को लेकर हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देश मिलकर पाकिस्तान को 3.5 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज दे सकते हैं।

सिर्फ तीन महीने के आयात लायक बचा विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में यूएई के तीन अरब डॉलर साल 2018 से जमा हैं। यह रकम हर साल रोलओवर होती रही थी। लेकिन सात साल में पहली बार पाकिस्तान यूएई के साथ कर्ज रोलओवर समझौता करने में विफल रहा है।

तीन अरब डॉलर के अलावा पाकिस्तान पर यूएई का 45 करोड़ डॉलर का एक और कर्ज भी बकाया है। यूएई दोनों कर्ज वापस मांग रहा है और उसने इस महीने के अंत तक करीब 3.5 अरब डॉलर लौटाने को कहा है।

अगर पाकिस्तान यह कर्ज चुका देता है, तो उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ सकता है। फिलहाल पाकिस्तान के पास करीब 16 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो केवल तीन महीने के आयात के लिए ही पर्याप्त माना जा रहा है।

सऊदी-पाकिस्तान रिश्ते मजबूत, UAE नाराज?

हाल के महीनों में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत हुए हैं। वहीं सऊदी अरब और यूएई के रिश्तों में कुछ खटास की खबरें भी सामने आई हैं।

ऐसे में यूएई द्वारा अचानक पैसे की मांग करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान और सऊदी अरब की बढ़ती नजदीकियों से खुश नहीं है।

सऊदी की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने भेजे फाइटर जेट

सऊदी अरब ने हाल ही में जानकारी दी कि रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने उसकी सुरक्षा मजबूत करने के लिए फाइटर जेट भेजे हैं। मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान ईरान ने सऊदी अरब और अन्य पड़ोसी देशों पर मिसाइल हमले भी किए हैं। इससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

पाकिस्तान ने तनाव की खबरों को किया खारिज

यूएई ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह पाकिस्तान से तत्काल पैसे की मांग क्यों कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे सामान्य वित्तीय लेन-देन बताया है।

पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के तनाव की खबरों को खारिज करने की कोशिश की है।

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img