पटना में गांधी मैदान में होगी ईद की नमाज, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Eid prayers will be held at Gandhi Maidan in Patna : पटना में ईद की नमाज इस बार शनिवार को गांधी मैदान में अदा की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नमाजियों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 तय किए गए हैं।

वाहन से आने वालों के लिए अलग व्यवस्था

जो लोग वाहन से आएंगे, उनके लिए गेट नंबर 5, 7 और 10 से एंट्री दी जाएगी। वहीं वाहनों की पार्किंग गेट नंबर 5 से 10 के बीच Barricading के अंदर की जाएगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ईद के मौके पर शहर की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूरे जिले में 442 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 500 पुलिस पदाधिकारी और 3000 से ज्यादा जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में Flag March भी किया जाएगा, ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। साथ ही सभी अधिकारियों को Social Media पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अफवाह या गलत जानकारी को तुरंत रोका जा सके।

Hot this week

लापता युवती मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, बोकारो SP से जवाब तलब

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की 18...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img