धनबाद रूट पर कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Dhanbad Special Trains : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद रूट से गुजरने वाली कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से विभिन्न राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Jabalpur–Howrah Special Train : जबलपुर से हावड़ा के लिए यह ट्रेन 14, 21 और 28 अप्रैल को चलेगी। वहीं, वापसी में हावड़ा से जबलपुर के लिए यह ट्रेन 16, 23 और 30 अप्रैल को संचालित होगी।

Sabarmati–Asansol Special Train : साबरमती से आसनसोल के लिए ट्रेन 17 और 24 अप्रैल को चलेगी। वहीं, आसनसोल से साबरमती के लिए यह ट्रेन 19 और 26 अप्रैल को चलेगी।

Khatipura–Howrah special train: खातीपुरा से हावड़ा के लिए यह ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल को चलाई जाएगी। वापसी में हावड़ा से खातीपुरा के लिए 17 और 24 अप्रैल तथा 1 मई को ट्रेन चलेगी।

Madar-Kolkata Special Train : मदार से कोलकाता के लिए ट्रेन 17, 24 अप्रैल और 1 मई को चलेगी। वहीं, कोलकाता से मदार के लिए यह ट्रेन 19, 26 अप्रैल और 3 मई को संचालित होगी।

Prayagraj–Kharagpur special train : गोमो रूट होकर प्रयागराज से खड़गपुर के लिए ट्रेन 14, 21 और 28 अप्रैल को चलेगी। वहीं, खड़गपुर से प्रयागराज के लिए यह ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल को चलाई जाएगी।

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img