रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

New Delhi: महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजकर 30 मिनट पर देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल पर बड़ा बयान दे सकते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं हो पाया था। मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में यह पहली बार हुआ है जब विपक्ष ने किसी बड़े बिल को संसद में रोक दिया।

विपक्ष के रवैये से नाराज बताए जा रहे पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट बैठक में भी भावुक और नाराज नजर आए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के हक में लाया गया बिल विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने बड़ी गलती की है और इसके लिए उन्हें जवाब देना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को गांव गांव और जन जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया है और विपक्ष को महिलाओं को जवाब देना होगा।

गांव गांव तक ले जाने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर जनता के बीच जाएं और विपक्ष के रुख की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देशभर में उठाया जाएगा ताकि लोगों को पता चल सके कि महिलाओं के हक के मुद्दे पर किसने क्या रुख अपनाया।

वोटिंग से पहले पीएम मोदी की भावुक अपील

महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सांसद अपनी मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“देश की नारी शक्ति की सेवा का यह बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित मत करिए। अगर यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा तो देश की नारी शक्ति और मजबूत होगी। देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।”
उन्होंने आगे कहा,
“आइए हम मिलकर इतिहास रचें। भारत की नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें।”
प्रधानमंत्री के आज रात के संबोधन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल को लेकर आगे की रणनीति भी प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बता सकते हैं।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img