Bollywood News: 1 मई को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं—रोमांटिक ड्रामा से लेकर ऐतिहासिक और स्पाई थ्रिलर तक। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं शाम 7:30 बजे तक किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
‘राजा शिवाजी’ की दमदार शुरुआत
राजा शिवाजी ने पहले दिन ही शानदार कमाई करते हुए शाम 7:30 बजे तक 8.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31.06% दर्ज की गई है, जो अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में संजय दत्त, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान खान का कैमियो भी चर्चा में है।
‘एक दिन’ की धीमी शुरुआत
एक दिन ने पहले दिन शाम 7:30 बजे तक 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 14% रही, जो थोड़ा धीमा रिस्पॉन्स दिखाती है। इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।
‘पैट्रियट’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
पैट्रियट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शाम 7:30 बजे तक 6.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसकी ऑक्यूपेंसी 63% दर्ज की गई है। फिल्म में मोहनलाल, ममूटी, नयनतारा और फहाद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं।
‘धुरंधर 2’ अब भी टिकी हुई है
धुरंधर 2 को रिलीज हुए 44 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 7वें शुक्रवार को इसने शाम 7:30 बजे तक 0.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और ऑक्यूपेंसी 28% दर्ज की गई है।

