धनबाद में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News : धनबाद पुलिस ने रंगदारी (Extortion) मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम लेकर लोगों में डर पैदा कर रंगदारी मांगते थे।

मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मई 2026 को व्यवसायी गुलाम अंसारी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात लोग फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

तकनीकी जांच, Mobile Location और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद विशेष छापेमारी टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम लेकर लोगों से रंगदारी मांगते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने धनबाद के एक अस्पताल संचालक से भी रंगदारी मांगने की बात कबूल की है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया एक Keypad Mobile और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img