झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में होगी घोषित

Ranchi : झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 10 मई 2026 को होने वाली B.Ed, M.Ed और B.P.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। पर्षद ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की। पहले यह परीक्षा 10 मई (रविवार) को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होनी थी, लेकिन अब उस दिन परीक्षा नहीं होगी। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

अभ्यर्थियों में असमंजस

परीक्षा स्थगित होने से हजारों अभ्यर्थी असमंजस में हैं। कई छात्र लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे और अंतिम चरण में थे। अचानक परीक्षा टलने से उनकी योजना पर असर पड़ा है। अभ्यर्थी उमेश रंजन ने कहा कि परीक्षा टलने से निराशा हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द नई तारीख घोषित की जाएगी। वहीं दिनेश प्रसाद ने कहा कि इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिससे तैयारी और मजबूत की जा सके।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा अपडेट

पर्षद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। नई तिथि से जुड़ी जानकारी JCECEB की वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

जल्द होगी नई तारीख की घोषणा

फिलहाल पर्षद ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि पर नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि नई तारीख की जानकारी समय पर मिल सके।

Hot this week

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...

Topics

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img