गिरिडीह में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Giridih : जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर 23 अप्रैल 2026 को पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह में छापेमारी कर गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया।

पहले दो तस्कर दबोचे गए

पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली के नेतृत्व में टीम ने मौके पर संदिग्ध हालत में खड़े दो लोगों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शिव शंकर साव (45) और हरि शंकर राम (39) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके बैग से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ।

निशानदेही पर दो और गिरफ्तार

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से महेंद्र यादव (48) और कमलेश कुमार सिंह (27) को गिरफ्तार किया गया। यहां से भी करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया।

कुल 10 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और पूरे नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

इस मामले में पचम्बा थाना में कांड संख्या 38/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20, 22 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में डीएसपी कौशर अली के साथ पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, दिल्ली की राजनीति में मचा हड़कंप

New Delhi : दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को...

पलामू में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Palamu : पलामू जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए...

कुएं में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के...

Topics

कुएं में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img