Palamu : पलामू जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर कड़ी निगरानी रखी गई और वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। खासकर जिन वाहनों में ब्लैक ग्लास लगे थे, उनके शीशे हटवाए गए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि अपराध पर रोक लगाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल देखी गई, वहीं लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

