टाटानगर स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ते समय युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक युवक हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:07 बजे की है। युवक अचानक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। तभी ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आते ही तेज धमाका हुआ और युवक झुलसकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल रेल पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

Hot this week

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...

सरायकेला में जंगल में हाथी का शव मिला, करंट लगने से मौत की आशंका

Saraikela : जिले के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और...

Topics

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img