जमशेदपुर में बिजली हुई महंगी, मई के बिल में दिखेगा बढ़ी दरों का असर

Jamshedpur News : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को अब ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) के आदेश के बाद टाटा स्टील और Tata Steel UISL (पूर्व में जुस्को) ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं और इसका असर मई महीने में आने वाले बिजली बिल में दिखाई देगा।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर कमांड क्षेत्र के करीब 51 हजार और आदित्यपुर क्षेत्र के 8 हजार से ज्यादा उपभोक्ता इस बढ़ी हुई दर से प्रभावित होंगे।

टाटा स्टील ने बिजली दर में अधिकतम 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की है। वहीं Fixed Charge में भी 50 रुपये तक इजाफा किया गया है। दूसरी ओर यूआईएसएल क्षेत्र में बिजली दर 15 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई है।

हालांकि बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत भी दी गई है। राज्य सरकार की 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना (Free Electricity Scheme) के दायरे में आने वाले करीब 10 हजार उपभोक्ताओं पर इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा प्रीपेड मीटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को कुल बिल पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

बिजली कंपनियों ने पहले 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जनसुनवाई के बाद JSERC ने इसे घटाकर 4.74 प्रतिशत तक सीमित कर दिया।

उपभोक्ताओं को नई दरों की जानकारी देने के लिए कंपनियां अप्रैल के बिल के साथ रेट रिवीजन पर्ची भेज रही हैं। साथ ही मोबाइल पर Whatsapp और MMS के जरिए भी सूचना दी जा रही है।

नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक बिजली पर 3.30 रुपये प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक खपत पर 5.50 रुपये प्रति यूनिट शुल्क तय किया गया है। वहीं कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल श्रेणी में भी बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img