Monday, March 2, 2026
21.5 C
Ranchi

YouTube Play Button क्या है, कब और कैसे मिलता है यह खास अवॉर्ड

What is YouTube Play Button : अगर आप YouTube पर वीडियो बनाते हैं और अपने चैनल को आगे बढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपने YouTube Play Button का नाम जरूर सुना होगा।

यह अवॉर्ड YouTube की ओर से उन क्रिएटर्स को दिया जाता है, जिन्होंने अपने चैनल पर लाखों और करोड़ों Subscriber हासिल किए हैं।

प्ले बटन सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, Creative सोच और दर्शकों के भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

What is YouTube Play Button, when and how do you get this special award?

आज के समय में जब बड़ी संख्या में लोग Content Creation की दुनिया में कदम रख रहे हैं, ऐसे में YouTube Play Button पाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता।

YouTube Play Button की शुरुआत कब हुई

Media Reports के मुताबिक, YouTube ने साल 2012 में Play Button Awards की शुरुआत की थी।

इसका मकसद उन क्रिएटर्स को सम्मानित करना था, जो प्लेटफॉर्म पर लगातार अच्छा कंटेंट बना रहे हैं और बड़ी ऑडियंस तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। यह Awards Creators को आगे बढ़ने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कितने तरह के होते हैं YouTube Play Button

1. YouTube अलग-अलग सब्सक्राइबर संख्या पर अलग-अलग Play Button देता है।

What is YouTube Play Button, when and how do you get this special award?

2. 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर सिल्वर प्ले बटन दिया जाता है, जिसका डिजाइन सिल्वर रंग का होता है।

3. 10 लाख Subscriber पर Gold Play Button मिलता है, जो ब्रास मेटल से बना होता है और उस पर Gold Plating होती है।

4. 1करोड़ सब्सक्राइबर पूरे करने पर Diamond Play Button दिया जाता है, जिसमें खास ग्लास डिजाइन होता है।

5. सबसे खास अवॉर्ड सौ करोड़ सब्सक्राइबर पर दिया जाता है, जिसे YouTube का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

YouTube से कमाई शुरू करने के लिए क्या जरूरी है

YouTube से कमाई शुरू करने के लिए सबसे पहले चैनल का मोनेटाइज होना जरूरी होता है। इसके लिए कम से कम एक हजार Subscriber होने चाहिए।

What is YouTube Play Button, when and how do you get this special award?

इसके साथ ही पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज पूरे करने होते हैं। इन शर्तों के बाद चैनल YouTube पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो जाता है और वीडियो पर विज्ञापन दिखने लगते हैं।

10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई

YouTube पर 10 हजार व्यूज की कमाई तय नहीं होती। यह कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे चैनल की कैटेगरी, दर्शक किस देश से हैं और Video पर कितने विज्ञापन दिखाए गए हैं।

आमतौर पर भारत में 10 हजार व्यूज पर करीब 150 से 400 रुपये तक की कमाई हो सकती है, हालांकि यह इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है।

Play Button पाने की प्रक्रिया क्या है

Play Button पाने के लिए सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाना ही काफी नहीं होता। YouTube चैनल की पूरी जांच करता है। इसमें Copyright उल्लंघन, Community Guidelines का पालन और फर्जी Subscriber जैसी चीजें देखी जाती हैं।

सब कुछ सही पाए जाने पर YouTube Studio में क्रिएटर को मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में दिए गए कोड के जरिए नाम और पता भरने के बाद कुछ ही हफ्तों में Play Button क्रिएटर तक पहुंच जाता है।

क्यों खास है YouTube Play Button

YouTube Play Button सिर्फ एक Award नहीं, बल्कि यह उस मेहनत का सम्मान है जो एक क्रिएटर सालों तक करता है।

अगर आप भी YouTube पर सफल होना चाहते हैं, तो लगातार अच्छा और मौलिक Content बनाते रहें। एक दिन आपका नाम भी उन Creators में शामिल हो सकता है, जिनके पास यह खास पहचान मौजूद है।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img