बिहार में कल शपथ लेगी ‘सम्राट की सेना’, 27 मंत्रियों की लिस्ट तैयार

Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें करीब 27 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसे ‘सम्राट की सेना’ कहा जा रहा है।

पुराने चेहरों पर ज्यादा भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में ज्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह दी जाएगी। हालांकि 2-3 नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है, ताकि राजनीतिक संतुलन बना रहे।

BJP- JDU में 50-50 फॉर्मूला

भारतीय जनता पार्टी और जनता दाल यूनाइटेड के बीच मंत्रिमंडल में 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ है। ऐसे में दोनों दल अपने-अपने कोटे से मंत्रियों के नाम फाइनल कर रहे हैं।

BJP से ये नाम चर्चा में

BJP कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और सुरेंद्र मेहता के नाम चर्चा में हैं।
नए चेहरों में संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा और मनोज शर्मा को मौका मिल सकता है।

JDU के संभावित मंत्री

JDU की तरफ से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी और मोहम्मद जमा खान जैसे पुराने नेताओं को दोबारा मौका मिल सकता है।
वहीं नए चेहरों में शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल और विनय चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं।

सहयोगी दलों को भी मिलेगा हिस्सा

NDA के अन्य सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। चिराग पासवान की पार्टी से संजय सिंह और संजय पासवान को मौका मिल सकता है। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी से संतोष सुमन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा और नितीश कुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

सबकी नजर विजय सिन्हा पर

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा नजर विजय कुमार सिन्हा की भूमिका पर है। माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

Hot this week

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...

Topics

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img