तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK को न्योता नहीं मिलने से शपथ ग्रहण पर संशय

News Wrap : तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को फिलहाल सरकार बनाने का न्योता नहीं मिलने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में 7 मई को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह होने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया था। पार्टी को 34.92 प्रतिशत वोट शेयर मिला, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों का बहुमत हासिल नहीं हो सका।

विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट दोनों सीटों से चुनाव जीता है। नियम के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या घटकर 107 हो सकती है। ऐसे में बहुमत के लिए TVK को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद TVK ने कांग्रेस, CPI, CPI(M) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) जैसी पार्टियों से समर्थन मांगना शुरू किया। कांग्रेस ने भी DMK से पुराना गठबंधन खत्म करने के बाद TVK को समर्थन देने के संकेत दिए हैं।

इसी बीच तमिलनाडु के राज्यपाल आर. वी. आर्लेकर चेन्नई पहुंचे, जहां विजय ने राजभवन में उनसे मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा था कि चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। हालांकि, अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्यपाल ने फिलहाल TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि राज्य में आगे क्या राजनीतिक समीकरण बनेंगे।

वहीं VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने कहा है कि पार्टी समर्थन को लेकर अंतिम फैसला वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि VCK की प्रस्तावित हाई-लेवल कमेटी बैठक भी फिलहाल टाल दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विजय ने खुद थिरुमावलवन से फोन पर बातचीत कर समर्थन मांगा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि VCK का फैसला CPI और CPI(M) जैसी पार्टियों के रुख को भी प्रभावित कर सकता है।

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img